झारखंड की प्रतिष्ठित सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ), रांची ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी (PhD) एडमिशनकी अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय ने विभिन्न विषयों में पीएचडी कार्यक्रमों के लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर 2025 से शुरू होगी। किन विषयों में उपलब्ध हैं पीएचडी सीटें सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में इस बार कुल 21 विषयों में पीएचडी सीटें घोषित की गई हैं

पीएचडी प्रवेश विषय की सूची  

मेटलर्जिकल एंड मटेरियल्स इंजीनियरिंग –09

एनर्जी इंजीनियरिंग –12

सिविल इंजीनियरिंग – 15

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग – 07

केमिस्ट्री –21

फिजिक्स –26

गणित – 15

सांख्यिकी –03

जियोइन्फॉर्मेटिक्स –15

भूगोल – 06

पर्यावरण विज्ञान – 14

लाइफ साइंसेज – 12

मास कम्युनिकेशन –05

शिक्षा – 06

परफॉर्मिंग आर्ट्स – 02

इंग्लिश स्टडीज – 06

एंथ्रोपोलॉजी एंड ट्राइबल स्टडीज –07

चीनी / तिब्बती भाषा एवं संस्कृति – 09

राजनीति विज्ञान – 05

अर्थशास्त्र एवं विकास अध्ययन –01

योग्यता मानदंड (Eligibility Criteria)

पीएचडी में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना अनिवार्य है UGC/CSIR NET UGC की 27 मार्च 2024 की अधिसूचना के अनुसार: कैटेगरी-1:JRF सहित पीएचडी व असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्र कैटेगरी-2 बिना JRF पीएचडी व असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्र कैटेगरी- 3: केवल पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्र केवल जून 2024, दिसंबर 2024 और जून 2025NET परीक्षा के स्कोर ही मान्य होंगे। संबंधित या संबद्ध विषय में GATE क्वालिफाई प्रमाण पत्र 1 जनवरी 2023या उसके बाद का होना चाहिए  CUJ प्रवेश परीक्षा इंजीनियरिंग विषयों, जियोइन्फॉर्मेटिक्स और तिब्बती भाषा एवं संस्कृति के लिए CUJ Entrance Test आयोजित किया जाएगा।

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता

संबंधित विषय में मास्टर डिग्री / एमफिल न्यूनतम 55% अंकSC/ST/OBC (NCL) / दिव्यांग / EWS अभ्यर्थियों को 5% की छूट विषयवार योग्यता विवरण विश्वविद्यालय के सूचना विवरणिका (Brochure) में उपलब्ध है।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

पीएचडी में चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा— प्रवेश परीक्षा (NET / GATE आदि) स्कोर –70% इंटरव्यू –30%

न्यूनतम कट-ऑफ अंक: सामान्य वर्ग –50% आरक्षित वर्ग – 45% आवेदन प्रक्रिया (How to Apply) अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

आवेदन के मुख्य चरण—

1. पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

2. व्यक्तिगत विवरण भरना

3. विषय/कार्यक्रम का चयन

4. फोटो, हस्ताक्षर व दस्तावेज अपलोड

5. आवेदन शुल्क का भुगतान

6. आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

आवेदन शुरू: 22 दिसंबर 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 12 जनवरी 2026

आवेदन शुल्क (Application Fee)

UR/OBC/EWS (पुरुष):  आवेदन शुल्क: ₹2000 अतिरिक्त विषय: ₹800 प्रति कार्यक्रम

SC/ST (पुरुष): आवेदन शुल्क:  ₹1500 अतिरिक्त विषय: ₹700 प्रति कार्यक्रम

दिव्यांग (PwD) व सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार: आवेदन शुल्क: ₹1000 अतिरिक्त विषय: ₹600 प्रति कार्यक्रम

महत्वपूर्ण सूचना:

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहलेआधिकारिक सूचना विवरणिका ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।इस तरह की शिक्षा, एडमिशन और सरकारी यूनिवर्सिटी से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमारी वेबसाइट को नियमित विज़िट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *